बैतूल नगर: उमरी के पास बाइक से गिरकर दो युवक घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरी के पास की है जहां पर बाइक चालक की बाइक अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से दोनों युवक गिर गए गिरने की वजह से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला चिकित्सालय 30 जुलाई दिन बुधवार रात 11के लगभग भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों का इलाज जारी है बताया जा रहा है की दोनों बाजार करके घर जा रहे थे।