बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय हरसूद में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हरसूद तहसील संयोजक शिवनारायण सेन एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हरसूद तहसील समन्वयक हरनारायण राजपूत मौजूद थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ सहित लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।