फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत फरीदपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कजंर वाली गोटिया से राजा राम पुत्र श्यामलाल निवासी मोहल्ला परा कस्बा व थाना फरीदपुर राहुल पुत्र नत्थू निवासी मोहल्ला परा कस्बा व थाना फरीदपुर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है