नावकोठी: शर्मा सेवा सदन नावकोठी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 50 रोगियों का हुआ उपचार
नावकोठी के शर्मा सेवा सदन में मंगलवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 रोगियों की जांच के बाद आवश्यक दवा और परामर्श भी दिया गया। नेत्र चिकित्सक डॉक्टर पूनम सिंह ने कहा कि मनुष्य की आंख मानव शरीर का बहुमूल्य अंग है। पानी चलना लाल हो जाना धुंधला दिखाई देना दूर और नजदीक दोष आम बात हो गई है। ससमय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए ।