थावे: थावे ओवर ब्रिज के पास से लापता बच्चे का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजनों की चिंता बढ़ी
थावे थाना क्षेत्र के थावे ओवर ब्रिज के समीप से लापता हुए बच्चे का दूसरे दिन रविवार को भी सुराग नहीं मिला। लापता बच्चे का सुराग नहीं मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। वही इस मामले में थावे थाने की पुलिस से लापता बच्चों की मां के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।