सहारनपुर: कमेला कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हथियारों के साथ भिड़ंत, लग्जरी गाड़ी हुई चकनाचूर, पुलिस जांच में जुटी
कमेला कॉलोनी में गुंडागर्दी और दबंगईयों का इलाज होता नहीं दिख रहा है। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर तांडव मचाया गया। रविवार दोपहर 12:30 बजे मिली जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान हथियार तक लहराये गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।