कटनी नगर: कटनी में ई-रिक्शा ने पैदल चल रही महिला को मारी टक्कर, पन्ना मोड़ के पास हुई घटना
शहर के कुठला थाना अंतर्गत पन्ना मोड़ में एक बेलगाम ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर पैदल जा रही महिला को टक्कर मारदी जिसके रिक्शा चालक घटना स्थल भाग निकला। घटना आज शुक्रवार दोपहर 2:50 मिनट पर घटित हुई। यहां से गुजर रहे महिला के परिचित शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा महिला को घायल देख उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया जहां महिला का इलाज जारी है।