चौमूं: चोंमू की इंदिरा कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चुराए
Chomu, Jaipur | Jul 13, 2024 चौमूं शहर के इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार रात को चोरों ने सूने मकानों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरे की अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने सहित रुपए चुराकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सुबह मकान मालिक को चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पर मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला।