बीना: खिमलासा फाटक के अंडरब्रिज में भरा पानी, जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग, एसडीओपी ने जवानों को किया तैनात
Bina, Sagar | Jul 29, 2025 लगातार हो रही बारिश की वजह से खिमलासा फाटक स्थित अंडर ब्रिज में पानी भर जाने की वजह से स्थानीय लोग परेशान है। जिसकी वजह से अंडरब्रिज में पानी भराव होने के बावजूद भी वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं की पानी किस कदर भरा हुआ है और पानी का तेज बहाव लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है।