बीना: ग्राम पार में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया सिविल अस्पताल
Bina, Sagar | Jul 28, 2025 55 वर्षीय रवि बसंत मार्चरे निवासी कंजरवाड़ा महाराष्ट्र का शव ग्राम पार के बाड़े में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सोमवार करीब 2:00 बजे आगासोद थाना प्रभारी नितिन पाल के निर्देश पर एसएआई मोतीलाल पायरा, प्रधान आरक्षक संतोष तिवारी, जगदीश कुमार एवं आरक्षक रामकृष्ण योगी मौके पर पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव वाहन की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।