बीना: लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, भारी बारिश से देहरी पुल डूबा, यातायात ठप
Bina, Sagar | Jul 29, 2025 बीना में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, भारी बारिश की वजह से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। वही सिंधी कॉलोनी, बड़ी बजरिया, राम वार्ड ,खिरिया वार्ड, कानूनगो वार्ड सहित नगर के कई वार्डो एवं ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया। साथ ही तेज बारिश की चलते मोतीचूर पर बना देहरी पुल भी पानी में पूरी तरह से डूब गया।