सिकंदरा: सिकंदरा क्षेत्र में अचानक मौसम में बदलाव, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों को हुआ नुकसान
कानपुर देहात जनपद में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली।सिकंदरा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया और लोग जहां-तहां रुकने को मजबूर हो गए। बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा।इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है, वहीं कई किसानों ने कटाई का कार्य भी शुरू