चकाई: कोड़ाडीह में दहेज के लिए महिला की हत्या,पुलिस जांच में जुटी
Chakai, Jamui | Feb 5, 2024 थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव में ससुराल वालों ने दहेज की खातीर एक विवाहिता की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर रस्सी से उसे लटका दिया जिससे उसकी इहलीला समाप्त हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वालों ने घटना स्थल से फरार हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।