बेगूसराय: बेगूसराय के लाखों के चक्की टोला से दो अपराधी को हथियार ओर गोली के साथ पुलिस किया गिरफ्तार।
बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां दो अपराधी को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी इसकी सूचना लाखों थाना पुलिस को मिली और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।