बेगूसराय: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने ट्रैफिक चौक के पास की हड़ताल, चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी
ट्रैफिक चौक के पास 17 सूत्री मांगों के समर्थन में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने हड़ताल किया. इस दौरान कर्मियों ने मांग पूरा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है. इस मौके पर संबोधित करते हुए राम मोहन कुमार ने कहा कि यूनियन के आह्वाहन पर यह हड़ताल किया गया है. कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी, वरीयता के अनुसार भत्ता आदि मांग रखी.