नावकोठी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बिजली विभाग के उड़नदस्ता टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें 6 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जेई विमल कुमार साहा ने उक्त लोगों के खिलाफ थाना में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने कांड अंकित कर कार्यवाही तेज कर दी है।