नावकोठी: पहसारा में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का आयोजन, वृंदावन की कथा वाचिका सुश्री वैदेही शरण महाराज को सुनने उमड़ी भीड़
पहसारा में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया गया है। गुरुवार को वृंदावन से आई कथा वाचिका सुश्री वैदेही शरण महाराज ने कथा सार सुनते हुए कहा कि दूसरे के दुख को देखकर लोगों को खुश नहीं होना चाहिए। मनुष्य योनि में जन्म लिया है तो आप सत्कर्म कीजिए। धन अर्जित करना धर्म नहीं है। धर्म के साथ धन को अर्जित करना धर्म है।