जिला अधिवक्ता संघ अनूपपुर के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह परिहार ने 114 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार जगदीश प्रसाद पांडे को 93 तथा विनोद कुमार सोनी को 111 वोट मिले।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का उत्साह देखने को मिला ।