बीघापुर: पाटन की आयुषी को राज्य पुरस्कार से किया गया सम्मानित
तहसील मुख्यालय पाटन गांव निवासी आयुषी को पारंपरिक ‘सांझी शिल्प’ में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया।