दरभंगा: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मोहर्रम को लेकर जीआरपी थाना पुलिस सतर्क, यात्रियों के सामानों की कर रही थी जांच
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मोहर्रम को लेकर जीआरपी थाना पुलिस सतर्क दिखी। रविवार को दिन के 11:00 बजे जीआरपी थाना अध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा आने जाने वाले यात्रियों के सामानों की जांच की जा रही थी ताकि किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक घटना ना घटे और आपत्तिजनक सामान मिलने पर उचित कार्रवाई की।