हाथरस: गांव कोरना के पास एक युवक के साथ लोगों ने जमकर की मारपीट, परिजनों ने युवक को घायल हालत में कराया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कोरना के पास 1 युवक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार जारी है। परिजनों ने कोतवाली मुरसान पुलिस से शिकायत की है।