हाथरस: DM व SP ने UP पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराने हेतु 2 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जनपद हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की पुनः लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत शहर में बनाए गए दो परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या विद्यालय और रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।