अरवल: पहलगाम हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरवल ने निकाला आक्रोश मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Arwal, Arwal | Apr 24, 2025 बुधवार रात 10:00 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अरवल इकाई द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए आक्रोश मार्च निकाला गया। शहर के मुख्य चौराहे से निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। मार्च के अंत में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी