मनिहारी: लक्खी टोला गांव में अग्नि पीड़ित परिवारों को पॉलिथीन सीट का वितरण, सीओ ने दी जानकारी
लक्खी टोला गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच रविवार को करीब 01:00 बजे पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया। अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात में दो परिवारों का घर जल गया था। अग्नि पीड़ित दुखनी देवी एवं सोनू पासवान को पॉलिथीन सीट दिया गया है। जल्द ही उन्हें सहायता राशि की चेक उपलब्ध करा दी जाएगी।