झालरापाटन: हिंदू नव वर्ष पर झालरापाटन में भारत विकास परिषद और जैन सोशल ग्रुप ने निकाली भव्य वाहन रैली, की अनूठी पहल
झालरापाटन में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भारत विकास परिषद और जैन सोशल ग्रुप ने रविवार सुबह करीब 9:00 बजे एक विशेष वाहन रैली का आयोजन किया। रैली चंद्रभागा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आनंद धाम मंदिर परिसर तक पहुंची।रैली में शामिल पुरुषों ने सफेद वस्त्र और महिलाओं ने लाल साड़ी पहनी थी। सभी प्रतिभागी दोपहिया वाहनों पर सवार थे।