महोबा: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित, जिले की स्थापना पर महोबा महोत्सव अब 'सूर्य महोत्सव' के रूप में होगा आयोजित
Mahoba, Mahoba | Nov 28, 2025 महोबा जिले के स्थापना दिवस में होने वाला महोबा महोत्सव अब सूर्य महोत्सव के नाम से आयोजित होगा। यह महोत्सव प्राचीन सूर्य मंदिर और सूर्य पूजा की ऐतिहासिक महत्व को विश्व पर्यटन पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित है। प्रशासन एवं पर्यटन विभाग ने महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें सहमति जताई है।