कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान यात्री प्रतिक्षालय खजुरी से आरोपी को पकड़ा है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार आरोपी बबलू बिना किसी अनुज्ञापत्र के अवैध धारदार छुरी लेकर घूम रहा था।