जनहित के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे समाजसेवी देशराज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे केवल नाम के नहीं बल्कि कर्म के समाजसेवी हैं। दौलतपुर व आसपास के गांवों में अपनी निष्कलंक छवि और सेवा भाव के लिए पहचाने जाने वाले देशराज ने सोमवार प्रातः करीब साढ़े ग्यारह बजे त्रिलोकपुर की ठार तथा केशव नगर में दो नए समरसेबल पंपों का शुभारंभ किया।