बगहा के औसानी हॉल्ट स्थित गेट संख्या 57 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवती को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर उपस्थित डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया।