रामपुर: नगरपालिका रामपुर का जिला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया, नाराज़गी जताते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश
Rampur, Rampur | Apr 11, 2025 शुक्रवार को दोपहर एक बजे के आसपास मिली जानकारी के अनुसार ज़िला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने रामपुर नगर पालिका का निरीक्षण किया। डीएम ने नगर पालिका का विभिन्न पटलों पर निरीक्षण किया। पत्रावलियो का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित पटल कर्मियो के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि व विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।