लाडपुरा: कुएं से निकाले गए भालू ने महिला पर किया हमला, हाथ और मुंह पर गंभीर चोट, वन विभाग की लापरवाही, कोटा किया गया रेफर
बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के पास धनेश्वर इलाके में भालू के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मतीया बाई (40) के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में कोटा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी हैं। घटना आज सुबह करीब 11 बजे की है।