जगाधरी: अलाहर गांव से बिजली की तारे चोरी होने के बारे में एसडीओ ने दी शिकायत मामला दर्ज
एसडीओ पंकज देशवाल ने बताया कि उनके कर्मचारियों के द्वारा खेतों के अंदर बिजली के तारे बदलने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में रात के समय में कोई चोर खम्बो पर लगी बिजली की तारों को चोरी कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।