हरिवंशपुर गांव के तिलडीहा दुर्गा मंदिर में सोमवार को पाठा बलि का आयोजन किया गया। जहां सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे तक 1886 बकरे की बलि श्रद्धालुओं के द्वारा चढ़ाई गई। जहां पाठा बलि के आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। बलि कार्यक्रम समापन होने तक बीडीओ नीतीश कुमार सीओ जुगनू रानी थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल जवानों के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे।