गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर ज़िले से 12 वारंटी और अन्य मामलों में 10 लोग गिरफ्तार
गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। SSP आनंद कुमार ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में हत्या कांड,अवैध खनन, वारंट और शराब कांड सहित कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।