चैनपुर: नेउरा में मोटरसाइकिल से गिरकर 15 वर्षीय किशोर जख्मी, इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती
चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव में उल्फत अंसारी का पुत्र अलीम मोहम्मद गुरुवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया घर से मोटरसाइकिल निकाल कर वह चला रहा था इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। अलीम को गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया।