ग्राम पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की तस्करी पर नकेल कसते हुए मेरठ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में किराए के गोदाम में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बने और अधबने अवैध हथियार, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।