लोहरदगा: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल रिम्स रेफर
मृतक की पहचान अनुराग उरांव (21 वर्ष), पिता गनदुरू उरांव, निवासी उगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबकर अनुराग उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों को निकालकर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंच