हेरहंज: हेरहंज में विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड कमिटी का गठन, श्याम लाल गोस्वामी बने अध्यक्ष
मंगलवार दोपहर 1 बजे हेरहंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। जिसकी शुरुआत हनुमान चालीसा का पाठ से किया गया। इसकी पश्चात सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद के हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष के रूप में श्याम लाल गोस्वामी चयन किया गया जबकि बजरंग दल का अध्यक्ष नवीन गुप्ता तथा गौ रक्षा प्रमुख देवनन्दन साहू बनाए गए। बैठक में काफी लोग मौजूद रहे।