फैज़ाबाद: कर्नाटक में रामनगर का नाम बदलने पर अयोध्या के संत हुए नाराज़
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब राम नगर जिले का नाम बंगलुरु दक्षिण हो जाएगा। कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर अयोध्या के संतों ने नाराजगी जताई है।अयोध्या के संत दिवाकराचार्य महराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ श्रीराम की परंपरा, सनातन की परंपरा के अनुसार नाम बदलते हैं। कर्नाटक सरकार का यह फैसला ठीक नहीं है।