खुरई: मॉडल स्कूल में 18 में से केवल 4 शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई का हो रहा नुकसान,सत्र प्रारम्भ होने से अभी तक नहीं हुई पढ़ाई
Khurai, Sagar | Jul 28, 2024 खुरई के मॉडल स्कूल में पढ़ाने के लिए कुल 18 शिक्षकों के पद हैं जिनमें से प्राचार्य सहित कुल 4 शिक्षक ही हैं। बाकी पद खाली हैं। स्कूल में कुल 500 बच्चे दर्ज हैं। कक्षा 6 से 12 तक 16 कक्षाओं को पढ़ाने के लिए केवल 3 शिक्षक हैं। प्राचार्य अपने अन्य कार्यों में लगे रहते हैं। अधिकांश कक्षाएं खाली ही बनी रहतीं हैं। बच्चों को अपने भविष्य की चिंता बनी रहती है।