अनूपगढ़ में घर पर अकेली होने पर 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी उस समय नरेश कुमार उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि आज गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पीड़िता का मेडिकल करवाया है।