गुना नगर: पुरानी गल्ला मंडी में सीसी रोड निर्माण पर बवाल, व्यापारियों ने कचरे पर सड़क डालने पर उठाए सवाल
गुना की पुरानी गल्ला मंडी में सिंधिया पार्क के पास बन रही सीसी रोड की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कचरे के ऊपर ही बिना सफाई कंक्रीट डाल दी गई और निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। सरिया और सीमेंट की कमी भी बताई गई। व्यापारियों ने विरोध जताते हुए चेतावनी दी है कि सुधार नहीं हुआ तो शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग करेंग