खलीलाबाद: नकहा गांव से विंध्याचल मुंडन कराने जा रही बोलेरो को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, 30 वर्षीय महिला की मौत, शव मर्चरी लाया गया
धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव से बुधवार को विंध्याचल धाम में मुंडन करने जा रही संतीरा देवी पत्नी पूजन घर से विंध्याचल के लिए निकली। बुधवार दिन रात्रि आजमगढ़ लालगंज रोड पर शीतलहर पड़ने के कारण अज्ञात वाहन ने बोलेरो ठोकर मार दी। जिसमें बैठी संतीरा देवी पत्नी पूजन की मौत हो गई।पांच अन्य लोग घायल हैं।मृतक के शव को गुरुवार सायं 5:00 बजे लाया गया मर्चरी हाउस।