जबेरा रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व अंतर्गत ऐतिहासिक, धार्मिक प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने दूरदराज से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रही है लेकिन प्रवेश स्थल पर नियमों की जानकारी मौके पर मिलने पर अधिकांश सैलानी निराश होकर वापस लौट रहे है।प्राप्त जानकारी अनुसार पहले यह शुल्क न के बराबर था टाइगर रिजर्व बनने से अधिक शुल्क हो गया है।