मुरैना नगर: मुरैना: करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, बिजली कार्यालय पर शव रखकर प्रदर्शन, FIR के बाद शांत हुआ मामला
मुरैना में करंट से आउटसोर्स कर्मचारी देवेंद्र पाराशर की मौत के बाद परिजनों ने आज दोपहर शव रखकर बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 24 घंटे तक अधिकारी न पहुंचने से आक्रोश बढ़ा। परिजन शव लेकर एसई कार्यालय पहुंचे और नेताओं संग धरने पर बैठ गए। आरोप है कि बिना सुरक्षा उपकरण काम कराया गया। पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप और FIR के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।