मुशहरी: ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुजफ्फरपुर सेमीफाइनल में पहुंचा
खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में पांचवें ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मुजफ्फरपुर जिला एकादश ने स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को 1–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने टूर्नामेंट के प्रतीक चिन्ह को गुब्बारों के सहारे आसम