मुशहरी: शब-ए-बारात पर झिलमिल रोशनी से जगमगाए कब्रिस्तान, रातभर इबादत में जुटे लोग
गुनाहों से माफी और मगफिरत की रात शब-ए-बारात का पर्व मंगलवार को मुजफ्फरपुर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी रात इबादत में मशगूल रहेंगे। आधी रात के बाद लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर दुआ-ए-मगफिरत करेंगे और उनके नाम पर गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिलाएंगे। शब-ए-बारात को लेकर कच्ची पक्की स्थित कब्रिस्तान में