बिलग्राम: ज्ञान पुरवा गांव के पास पिकअप की टक्कर से कक्षा छह की दो साइकिल सवार छात्राएं गंभीर रूप से घायल
Bilgram, Hardoi | Feb 12, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के ज्ञान पुरवा गांव के पास साइकिल सवार दो छात्राओं को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एक छात्रा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने पिकअप समेत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है।