बरेली के थाना भुता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूट के पूरे 6000 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। घटना 06 फरवरी 2026 की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर भुता थाना पुलिस टीम ने ग्राम सिंघाई मुरावान के पास नहर क्षेत्र में घेराबंदी कर शहीद (42) और इरफान (39) को गिरफ्तार कर लिया।