मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यूएई में हाई अलर्ट जारी है। ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशों के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, हालांकि अधिकांश ड्रोन और मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम हवा में ही नष्ट कर देता है। दुबई में रह रहे जैसीनगर निवासी प्रमांशु देवलिया ने रविवार दोपहर 2 बजे वीडियो कॉल पर बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।